Earthquake in Japan: नए साल की पूर्व संध्या पर जापान में हिली धरती! 6 तीव्रता का आया भूकंप, खुशियों में बाधा

Earthquake in Japan: नए साल की पूर्व संध्या पर बुधवार को जापान में रिक्टर स्केल पर 6 तीव्रता का भूकंप आया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले जापान हाल ही में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 11:22 PM
Story continues below Advertisement
Earthquake in Japan: इस महीने की शुरुआत में भी 7.5 तीव्रता के एक भूकंप से हिल गया था

Earthquake in Japan: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, बुधवार (31 दिसंबर) को जापान के पूर्वी नोडा क्षेत्र में नए साल की पूर्व संध्या पर 6 तीव्रता का भूकंप आया। USGS ने एक बयान में बताया कि भूकंप 19.3 किमी की गहराई पर था। इस महीने की शुरुआत में भी 7.5 तीव्रता के एक भूकंप से हिल गया था। इससे पहले 8 दिसंबर को भी उत्तर-पूर्वी जापान में 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:26 बजे (1426 GMT) 19 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।खबर लिखे जाने तक अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है।

इससे पहले जापान हाल ही में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए थे। जबकि लगभग 90,000 निवासियों को अपने घर खाली करने पड़े थे। ताजा झटके में फिलहाल किसी जानमाल की खबर सामने नहीं आई है। कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग दहशत में दिख रहे हैं।

8 दिसंबर को भूकंप तट से दूर आया था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि 3 मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी देश के उत्तर-पूर्वी तट से टकरा सकती है। JMA ने कहा कि होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रांतों के लिए चेतावनी जारी की गई थी। कई बंदरगाहों पर 20 से 70 सेमी (7 से 27 इंच) ऊंची सुनामी देखी गई थी

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप संभावित देशों में से एक है। वहां हर पांच मिनट में कम से कम एक झटका आता है। जापान में दुनिया के 6.0 या उससे ज्यादा तीव्रता के लगभग 20% भूकंप आते हैं। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र ने 11 मार्च, 2011 को देश के सबसे घातक भूकंपों में से एक का सामना किया।

ये भी पढ़ें- Battle of Galwa: सलमान खान की फिल्म से क्यों तिलमिलाया ड्रैगन? रिलीज से पहले ही चीन में भारी नाराजगी


तब उत्तरी शहर सेंडाई के तट से दूर समुद्र के नीचे 9.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह जापान में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भयावह हादसे में करीब 20,000 लोगों की जान चली गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।