Epstein Files: लड़कियों के शरीर पर ‘लोलिता’ की लाइनें, नाबालिगों के लिए कुछ इस कदर पागल था जेफरी एपस्टीन

रूसी-अमेरिकी लेखक व्लादिमीर नबोकोव की नॉवेल ‘लोलिता’ एक 36 साल के आदमी के एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ शारीरिक संबंधों पर बेस्ड है। एपस्टीन की एस्टेट ने किसी भी तस्वीर के लिए तारीख, स्थान की डिटेल या एक्सप्लेनेशन नहीं दिया है

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
ये तस्वीरें पिछले हफ्ते सौंपी गई लगभग 95,000 तस्वीरों के कलेक्शन का हिस्सा हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से जुड़े हजारों पन्नों के नए डॉक्युमेंट और तस्वीरें शुक्रवार, 19 दिसंबर को जारी कीं। उससे एक दिन पहले हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने एपस्टीन की एस्टेट से मिलीं 68 पहले कभी न देखी गई तस्वीरें जारी कीं। कमेटी के अनुसार, ये तस्वीरें पिछले हफ्ते सौंपी गई लगभग 95,000 तस्वीरों के कलेक्शन का हिस्सा हैं।

सांसदों ने कहा है कि रिव्यू अभी भी जारी है और जांच जारी रहने पर अतिरिक्त कंटेंट जारी किया जा सकता है। इस रिलीज में यूक्रेन, रूस, लिथुआनिया, चेक रिपब्लिक, साउथ अफ्रीका और इटली जैसे देशों के विदेशी पासपोर्ट और पहचान पत्रों की तस्वीरें भी शामिल हैं। ज्यादा पर्सनल डिटेल्स हटा दी गई हैं।

एपस्टीन की एस्टेट ने किसी भी तस्वीर के लिए तारीख, स्थान की डिटेल या एक्सप्लेनेशन नहीं दिया है। इससे कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिलने अभी भी बाकी हैं। इस बीच जो तस्वीरें सबसे ज्यादा परेशान कर रही हैं, वे हैं 'लोलिता' के कोट वाली तस्वीरें। रूसी-अमेरिकी लेखक व्लादिमीर नबोकोव की नॉवेल ‘लोलिता’ 1955 में आई थी। यह एक 36 साल के आदमी के एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ शारीरिक संबंधों पर बेस्ड है। लोलिता को फ्रांस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अर्जेंटिना में प्रतिबंधित कर दिया गया था।


घर में रखता था नॉवेल के पहले एडिशन की कॉपी 

एपस्टीन की एस्टेट से मिली तस्वीरों में दिख रहा है कि एक युवा लड़की के शरीर पर लोलिता के कोट्स लिखे हुए हैं। ये कोट लड़की की पीठ, छाती, पैर, कूल्हे, गर्दन पर लिखे हैं। जेफरी एपस्टीन अपने न्यूयॉर्क के घर में इस नॉवेल के पहले एडिशन की कॉपी रखता था। नई हासिल हुईं तस्वीरें नाबालिग लड़कियों को लेकर एपस्टीन के जुनून की और ज्यादा पुष्टि करती हैं।

बिल गेट्स की भी तस्वीरें

कुछ तस्वीरों में बिल गेट्स और नोम चॉम्स्की जैसी प्रमुख हस्तियां दिखाई देती हैं, जो एपस्टीन और युवा लड़कियों के साथ हैं। लड़कियों के चेहरों को उनकी पहचान की रक्षा के लिए धुंधला कर दिया गया है। सांसदों का कहना है कि तस्वीरों में मौजूदगी किसी भी व्यक्ति के किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने को कंफर्म नहीं करती हैं।

गेट्स और चॉम्स्की दोनों ने पहले एपस्टीन से मिलने की बात स्वीकार की है। गेट्स इस संबंध को एक बहुत बड़ी गलती बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उनका इरादा परोपकारी कार्यों के लिए फंड जुटाना और कनेक्शन बनाना था। चॉम्स्की ने कहा है कि एपस्टीन ने उनकी मुलाकातों के समय पहले ही अपनी सजा काट ली थी।

Epstein Files: अमेरिकी न्याय विभाग की साइट से गायब हो गईं 16 फाइल, ट्रंप की तस्वीर भी शामिल

FBI नोट्स में क्या जिक्र

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, FBI के 2019 के हाथ से लिखे नोट्स हाल ही में सामने आए हैं। ये नोट इस बात को दर्शाते हैं कि एपस्टीन, नाबालिग लड़कियों को हासिल करने के लिए किस हद तक पागल था। लड़कियां 18 साल से कम उम्र की ही हैं यह कंफर्म करने के लिए आईडी जांचने पर जोर दिया जाता था। साथ ही उम्र और नस्ल के आधार पर विशिष्ट प्राथमिकताएं भी थीं।

दस्तावेजों में मैनहट्टन, रोचेस्टर और ब्राइटन बीच जैसे स्थानों पर 14 से 17 साल की लड़कियों की डिटेल शामिल हैं। साथ ही "मसाज" जैसे हल्के शब्दों में मेंशन किए गए सेक्शुअल एनकाउंटर के बारे में गवाहों के बयानों का फिर से जिक्र किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।