13 जून को ईरान की धरती पर इजरायल के हवाई हमलों ने दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच लंबे समय से चल रहे टकराव को और बढ़ा दिया है। ऑपरेशन राइजिंग लॉयन में दर्जनों इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरान के परमाणु ठिकानों, मिसाइल कारखानों और टॉप सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया। तेहरान और नतांज यूरेनियम एनरिचमेंट फैसिलिटी में विस्फोट की खबरें आईं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज में कहा, "हम इजरायल के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ पर हैं।"
