Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हालिया भारत दौरा अमेरिकी के नीति-निर्माताओं में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने इस पर एक बड़ा बयान दिया है। रुबिन ने भारत-रूस की साझेदारी को बढ़ावा देने का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया है। रुबिन ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस काम के लिए ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए!
