Get App

US Iran Conflict: अमेरिकी दूतावास पर हमले से लेकर लड़ाकू विमान गिरने तक, अमेरिका-ईरान जंग के ये हैं 5 खौफनाक पल

US Iran Conflict: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमले किए, जिनमें परमाणु ठिकानों, मिसाइल कंद्रों और तेहरान में बड़े नेताओं को निशाना बनाया गया। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई कमांडरों की मौत हो गई।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 9:38 AM
US Iran Conflict: अमेरिकी दूतावास पर हमले से लेकर लड़ाकू विमान गिरने तक, अमेरिका-ईरान जंग के ये हैं 5 खौफनाक पल
अमेरिकी दूतावास पर हमले से लेकर लड़ाकू विमान दुर्घटना तक, अमेरिका-ईरान जंग के 5 खौफनाक पल

US Iran Conflict: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमले किए, जिनमें परमाणु ठिकानों, मिसाइल कंद्रों और तेहरान में बड़े नेताओं को निशाना बनाया गया। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई कमांडरों की मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया। पश्चिमी देशों के सैन्य ठिकानों और उनके सहयोगी देशों में कुछ आम इमारतों को निशाना बनाया गया। लड़ाकू विमान दुर्घटना से लेकर ड्रोन हमलों तक, बढ़ते संघर्ष ने कई चौंकाने वाली घटनाओं को जन्म दिया है।

अब तक के संघर्षों के 5 चौंकाने वाले पल:

1) रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला: मंगलवार को रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोनों ने हमला किया, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, दूतावास में एक जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें दिखाई दीं। रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर, जहां विदेशी दूतावास स्थित हैं, के ऊपर काला धुआं उठता देखा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें