ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर में हो रही पाकिस्तान की बेइज्जती, अब पियर्स मॉर्गन ने पाक पॉडकास्टर की बोलती की बंद

Operation Sindoor : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद एक डिबेट हो रहा था, जिसमें रणवीर के साथ भारतीय पत्रकार बरखा दत्त, पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और पाकिस्तानी पॉडकास्टर शहजाद गियास शेख भी पैनल में थे। चर्चा का मुख्य मुद्दा दोनों देशों के बीच तनाव और आतंकवाद का था

अपडेटेड May 13, 2025 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
पियर्स मॉर्गन ने पाकिस्तानी पॉडकास्टर शहजाद गियास शेख की बोलती की बंद

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान और उसकी सेना की दुनिया भर में बज्जती हो रही है। दुनिया भर में पाकिस्तान में छिपे आंतकियों के चेहरे भी बेनकाब हुए हैं। वहीं मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान के लोग सरेआम अपनी बेइज्जती करा रहे हैं। ताजा मामला एंकर पियर्स मॉर्गन के शो 'पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड' में सामने आया है। इस शो में पाकिस्तान को दुनिया के सामने खुद एंकर पियर्स मॉर्गन ने ही बेनकाब कर दिया।

शो में भारत-पाक सीजफायर के बाद हो रहा था डिबेट

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद एक डिबेट हो रहा था, जिसमें रणवीर के साथ भारतीय पत्रकार बरखा दत्त, पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और पाकिस्तानी पॉडकास्टर शहजाद गियास शेख भी पैनल में थे। चर्चा का मुख्य मुद्दा दोनों देशों के बीच तनाव और आतंकवाद का था, खासकर हाल के पहलगाम हमले के बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।


'पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड' शो में एंकर पियर्स मॉर्गन और पाकिस्तानी पॉडकास्टर शहजाद गियास के बीच ओसामा बिन लादेन की मौत से पहले पाकिस्तान में उसकी मौजूदगी को लेकर बहस हो गई। बातचीत खासतौर पर एबटाबाद में उसके ठिकाने पर अमेरिकी छापे के दौरान मिले डाक्यूमेंट को लेकर रेकर भी रही। बहस के दौरान पाकिस्तानी पॉडकास्टर शहजाद गियास ने कहा कि ओसामा बिन लादेन से जुड़े दस्तावेज पाकिस्तान ने नहीं, बल्कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जारी किए थे। उन्होंने बताया कि इन 4,70,000 दस्तावेजों से साफ होता है कि बिन लादेन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से बचने की कोशिश कर रहा था।

 पाकिस्तानी पॉडकास्टर की बोलती की बंद

पियर्स मॉर्गन ने शहजाद गियास शेख के बयान को तुरंत खारिज करते हुए तीखे लहजे में कहा, "माफ कीजिए, लेकिन आपने जो कहा वह बिल्कुल बेतुका है। ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एक बड़े सैन्य अड्डे से कुछ ही दूरी पर एक घर में छिपा हुआ मिला था। अगर आपकी खुफिया एजेंसी को यह नहीं पता था, तो फिर वह दुनिया की सबसे खराब खुफिया एजेंसी होगी। इसलिए आपका यह दावा बिल्कुल बेवजह है।"

पियर्स मॉर्गन की तीखी प्रतिक्रिया ने उस पुराने विवाद को फिर से सामने ला दिया, जिसमें यह सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान को 2011 में अमेरिकी नेवी सील के ऑपरेशन से पहले ओसामा बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी थी। क्योंकि वह एक बड़े पाकिस्तानी सैन्य अड्डे के बिल्कुल पास रह रहा था, इस पर कई लोगों, खासकर पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने हैरानी जताई कि वह इतने सालों तक कैसे बिना पकड़े वहां छिपा रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।