Hindu Killed In Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सोमवार (29 दिसंबर) शाम को एक गारमेंट फैक्ट्री के अंदर गोली लगने से 40 साल के एक हिंदू व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने इसे गलती से हुई फायरिंग बताया है। यह घटना सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड में हुई, जो मैमनसिंह के भालुका उपजिला के मेहराबाड़ी इलाके में स्थित है। मैमनसिंह के भालुका में 40 वर्षीय बजेंद्र बिस्वास नाम के अंसार (रक्षा समिति) सदस्य को उसके साथी ने ही गोली मारकर हत्या कर दी।
