इंटरनेट पर पोर्न सर्च कर रहा था शख्स, स्क्रीन पर दिखा अपना ही वीडियो, पैरों तले खिसक गई जमीन!

Hong Kong Viral News: एरिक कहता है कि पहले उसे ऐसे "स्पाई कैमरा" वाले पोर्न वीडियो अच्छे लगते थे, क्योंकि वे असली लगते थे। लेकिन अब उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। वह इन वेबसाइट्स पर सिर्फ यह चेक करने जाता है कि उनका वीडियो फिर से तो नहीं डाला गया

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 1:30 PM
Story continues below Advertisement
Hong Kong Viral News: इंटरनेट पर पोर्न सर्च कर रहा था शख्स, स्क्रीन पर दिखा अपना ही वीडियो

हांगकांग का रहने वाला एक शख्स एरिक (बदला हुआ नाम) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 2023 में चीन के शेन्जेन शहर में एक होटल में रुका था। इसके कुछ हफ्तों बाद, वह एक दिन इंटरनेट पर पोर्न सर्च करता है और जो वीडियो निकल कर सामने आता, उसे देख कर उसके होश उड़ जाते हैं। उसे वीडियो में होटल का वही रूम दिखता है, जिसमें वह गर्लफ्रेंड से साथ रुका था। जब तक वह कुछ समझ पाता, देखता है कि वीडियो में दिखने वाला कपल कोई और नहीं बल्की वह और उसकी गर्लफ्रेंड ही हैं।

दरअसल किसी ने होटल के कमरे में सीक्रेट कैमरा लगा रखा था। उस कैमरे ने उनके आने, बैग रखने और अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो बिना उनकी इजाजत के ऑनलाइन डाल दिया गया था और हजारों लोग इसे देख चुके थे।

एरिक को बहुत डर लगा। उसने अपनी गर्लफ्रेंड एमिली (बदला हुआ नाम) को बताया। पहले तो एमिली को लगा कि एरिक मजाक कर रहा है। लेकिन जब उसने खुद वीडियो देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे चिंता हुई कि उसके दोस्त, परिवार या ऑफिस के लोग भी यह वीडियो देख चुके होंगे।


इस घटना के बाद दोनों कई हफ्तों तक एक-दूसरे से बात तक नहीं कर पाए। अब वे बाहर जाते समय टोपी पहनते हैं और होटल में रुकने से डरते हैं।

एरिक कहता है कि पहले उसे ऐसे "स्पाई कैमरा" वाले पोर्न वीडियो अच्छे लगते थे, क्योंकि वे असली लगते थे। लेकिन अब उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। वह इन वेबसाइट्स पर सिर्फ यह चेक करने जाता है कि उनका वीडियो फिर से तो नहीं डाला गया।

एरिक का कहना है कि इस घटना ने उसे पूरी तरह बदल दिया। अब वह ऐसे कंटेंट से नफरत करता है और उन वेबसाइटों पर जाना बंद कर चुका है।

चीन में स्पाई कैमरा पोर्न 10 साल से ज्यादा समय से चल रहा है, हालांकि वहां पोर्न बनाना और शेयर करना गैरकानूनी है। ज्यादातर ऐसे वीडियो होटल के कमरों में छिपे कैमरों से बनाए जाते हैं।

पिछले साल अप्रैल में चीन सरकार ने नए नियम बनाए कि होटल वाले अपने कमरों में नियमित रूप से छिपे कैमरे चेक करें। लेकिन फिर भी यह समस्या खत्म नहीं हुई है। आज भी बहुत सारे नए स्पाई कैमरा वीडियो ऑनलाइन बिक रहे हैं।

BBC ने इससे जुड़ी एक जांच और उसमें सामने आया- पूरे चीन में 180 से ज्यादा स्पाई कैमरे होटल के कमरों से मिले। इसके बावजूद, ऐसे वीडियो आज भी कई वेबसाइटों पर खुलेआम बिक रहे हैं- और डर अब भी जिंदा है।

Epstein Files: जेफरी एपस्टीन पर नया खुलासा; बढ़ाना चाहता था उम्र, करा रहा था जेनेटिक टेस्टिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।