Houthi PM killed: यमन में इजरायली हवाई हमले में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत, रिपोर्ट से दुनियाभर में हड़कंप

Houthi PM killed: रिपोर्ट के मुताबिक, हूतियों ने कहा है कि शनिवार (30 अगस्त) को हुए इजरायली हवाई हमलों में राजधानी सना में विद्रोहियों के नियंत्रण वाली यमन सरकार के प्रधानमंत्री की मौत हो गई। विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि इससे पहले गुरुवार को सना में इजरायली हमले में पीएम अहमद अल-रहवी समेत कई मंत्री भी मारे गए

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 8:47 PM
Story continues below Advertisement
Houthi PM killed: इजरायल की ओर से हूती कब्जे वाले यमन में दर्जनों मिसाइल और ड्रोन दागे गए हैं

Israel Attacks Houthis: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यमन की राजधानी सना पर इजरायल की तरफ से किए गए ताबड़तोड़ हवाई हमले में हूती प्रधानमंत्री समेत उसके कैबिनेट के कई अहम सदस्यों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हूतियों ने कहा कि शनिवार (30 अगस्त) को हुए इजरायली हवाई हमलों में राजधानी सना में विद्रोहियों के नियंत्रण वाली यमन सरकार के प्रधानमंत्री की मौत हो गईविद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि इससे पहले गुरुवार को सना में इजरायली हमले में पीएम अहमद अल-रहावी समेत कई मंत्री भी मारे गए।

इजरायली सेना ने कहा है कि उसने यमन के सना क्षेत्र में हूती आतंकवादी शासन के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला किया। अक्टूबर 2023 में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से हूती समूह ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का हवाला देते हुए इजरायल की ओर दर्जनों मिसाइल और ड्रोन दागे हैं।

इसके जवाब में इजरायली सेना ने यमन में बंदरगाहों और अन्य बुनियादी ढांचे पर कई हमले किए हैं। इससे पहले यमन के सरकारी बलों ने दक्षिणी यमन के धालिया प्रांत में हूती समूह के बड़े हमले को नाकाम कर दिया। इस दौरान तीन हूती आतंकवादियों को मार भी गिराया।


'अलजजीरा' की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के हूतियों ने पुष्टि की है कि राजधानी सना में एक इजरायली हवाई हमले में हूतियों की सरकार के प्रधानमंत्री की मौत हो गई। इजराइली सेना ने गुरुवार को सना पर हमला किया। इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि उसके बलों ने गुरुवार को सना क्षेत्र में एक हूतियों के सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला किया।

इजरायल ने हाल के महीनों में हूतियों के ठिकानों को कई बार निशाना बनाया है। इस आतंकी समूह ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लाल सागर और अदन की खाड़ी में इजरायल और पश्चिमी जहाजों पर हमले किए हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar polls 2025: तेजस्वी यादव ने खुद को बताया बिहार का सीएम फेस! राहुल गांधी और अखिलेश रहे मौजूद

इजरायल ने बार-बार कहा है कि यमन पर इजरायली हमले फिलिस्तीनियों के समर्थन में हूतियों के सैन्य अभियानों को नहीं रोकेंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार का हमला सना पर इजराइली हमलों के चार दिन बाद हुआ। इस हमले में 10 लोग मारे गए और 90 से ज्यादा घायल हुए। इजरायली सेना ने कहा कि उसने रविवार को राष्ट्रपति भवन सहित हूतियों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।