ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रोविल (Rowville) में 'ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र' के बाहर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद कांस्य प्रतिमा को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। यह प्रतिमा भारत सरकार (ICCR) की ओर से ऑस्ट्रेलियाई भारतीय समुदाय को उपहार स्वरूप दी गई थी।
