Get App

'अगली सूचना तक तेहरान की यात्रा न करें'; हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने ईरान के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Travel Advisory for Iran: ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। नई दिल्ली ने अपने नागरिकों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर ईरान में युवाओं का विरोध प्रदर्शन बीते एक सप्ताह से चल रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 8:45 PM
'अगली सूचना तक तेहरान की यात्रा न करें'; हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने ईरान के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
Travel Advisory for Iran: भारत ने कहा कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और PIO को सावधानी बरतनी चाहिए

Travel Advisory for Iran: भारत ने सोमवार (5 जनवरी) को अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। इसमें उन्हें अगली सूचना तक ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने यह एडवाइजरी जारी की है। नई दिल्ली ने अपने नागरिकों से राजधानी तेहरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर ईरान में युवाओं का विरोध प्रदर्शन बीते एक सप्ताह से चल रहा है।

एडवाइजरी के अनुसार, "नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।" ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है, "ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और PIO को सावधानी बरतनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन या प्रोटेस्ट वाली जगहों से बचना चाहिए। खबरों के साथ-साथ तेहरान में भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर भी नजर रखनी चाहिए।"

इसमें यह भी कहा गया है कि ईरान में रेजिडेंट-वीजा पर रहने वाले भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन करवा लें। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स इन ईरान (HRAI) के अनुसार, एक मानवाधिकार समूह ने बताया कि ईरान में एक हफ्ते के प्रदर्शन के दौरान 990 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस फायरिंग में 20 लोगों की मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें