Get App

India Pakistan News: पाकिस्तान में दहशत! इस्लामाबाद में 48 घंटों के लिए बंद किए गए सभी पेट्रोल पंप

India Pakistan War News: इस्लामाबाद में सभी पेट्रोल पंपों के अचानक बंद होने का एक कारण शायद वहां की फ्यूल सप्लाई को लेकर को कोई चिंता हो सकती है। तत्काल प्रभाव से लागू इस पूर्ण बंदी का मतलब है कि आदेश लागू रहने तक इस्लामाबाद में निजी वाहनों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कमर्शियल ऑपरेशन के लिए कोई फ्यूल उपलब्ध नहीं होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2025 पर 9:30 AM
India Pakistan News: पाकिस्तान में दहशत! इस्लामाबाद में 48 घंटों के लिए बंद किए गए सभी पेट्रोल पंप
India Pakistan News: पाकिस्तान में दहशत! इस्लामाबाद में 48 घंटों के लिए बंद किए गए सभी पेट्रोल पंप

भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान खौफ में है, क्योंकि इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी एडमिनिस्ट्रेशन ने अगले 48 घंटों के लिए राजधानी शहर के सभी पेट्रोल और डीजल फिलिंग स्टेशनों को पूरी तरह से बंद करने का तत्काल आदेश जारी किया है। यह निर्देश शनिवार सुबह घोषित किया गया। आधिकारिक नोटिफिकेशन में ये नहीं बताया गया कि आखिर ये कदम क्यों उठाया जा रहा है और न ही अधिकारियों को कुछ ज्यादा जानकारी दी गई है।

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, इस्लामाबाद में सभी पेट्रोल पंपों के अचानक बंद होने का एक कारण शायद वहां की फ्यूल सप्लाई को लेकर को कोई चिंता हो सकती है। तत्काल प्रभाव से लागू इस पूर्ण बंदी का मतलब है कि आदेश लागू रहने तक इस्लामाबाद में निजी वाहनों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कमर्शियल ऑपरेशन के लिए कोई फ्यूल उपलब्ध नहीं होगा।

ऐसी आशंका है कि अचानक इस तरह फ्लूय सप्लाई रोकने से ट्रांसपोर्टेशन, जनरेटर पर निर्भर कारोबार और इस्लामाबाद के भीतर बहत बड़ा असर पड़ सकता है। पेट्रोल पंपों को बंद करने का आदेश मौजूदा स्टॉक का मैनेजमेंट करने और घबराहट में खरीद या जमाखोरी को रोकने के लिए दिया जा सकता है, ताकि सप्लाई बहाल होने के बाद फिर से सही ढंग से बिक्री की जा सके।

देश भर में कई हवाई अड्डों पर विस्फोटों की रिपोर्ट और उसके बाद पाकिस्तान के एयर स्पेस को बंद करने के बाद शटडाउन का समय तय किया गया है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई संबंध नहीं बताया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें