इजरायल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले से बात मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है, वहीं ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है। जंग के बीच ओमान के पोर्ट सुल्तान क़ाबूस के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमले की घटना सामने आई है। मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाला ऑयल टैंकर ‘एमकेडी VYOM’ ओक अनमैन्ड बोट के हमले का शिकार हुआ है। इस घटना में जहाज पर मौजूद एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बाद यह किसी भारतीय नागरिक की पहली मौत बताई जा रही है।
