Get App

Dubai News: दुबई की बेकरी में तेलंगाना के दो कर्मचारियों की हत्या, धार्मिक नारे लगाते हुए पाकिस्तानी शख्स ने तलवार से काटा

Dubai News: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि दुबई में तेलंगाना के दो तेलुगु युवकों की नृशंस हत्या से गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को पूर्ण सहायता और पार्थिव शरीर को भारत तत्काल वापस लाने का आश्वासन दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 5:46 PM
Dubai News: दुबई की बेकरी में तेलंगाना के दो कर्मचारियों की हत्या, धार्मिक नारे लगाते हुए पाकिस्तानी शख्स ने तलवार से काटा
Dubai News: मृतक प्रेमसागर पिछले पांच-छह साल से दुबई की बेकरी में काम कर रहा था

Dubai News: दुबई की एक बेकरी में एक पाकिस्तानी नागरिक ने धार्मिक नारे लगाते हुए भारतीय कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें तेलंगाना के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हमले में तीसरा शख्स घायल हो गया। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार (15 अप्रैल) को यह दावा किया। कथित घटना उस बेकरी में हुई जहां पीड़ित काम करते थे। एक मृतक के चाचा ए पोशेट्टी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि निर्मल जिले के सोन गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अष्टपु प्रेमसागर की 11 अप्रैल को तलवार से हत्या कर दी गई।

पोशेट्टी ने बताया कि प्रेमसागर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके परिवार के सदस्यों को इस बारे में सूचित नहीं किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से उनके शव को भारत लाने में मदद करने का आग्रह किया है। प्रेमसागर पिछले पांच-छह वर्षों से उस बेकरी में काम कर रहा था।

पोशेट्टी ने कहा कि वह आखिरी बार दो साल पहले अपने परिवार से मिलने आया था। उन्होंने सरकार से प्रेमसागर के परिवार की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि दूसरे मृतक का नाम श्रीनिवास है जो निजामाबाद जिले का रहने वाला था। वहीं, हमले में घायल व्यक्ति की पत्नी भवानी ने निजामाबाद जिले में पत्रकारों को बताया कि उसके पति सागर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें