Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के जंग के बीच अब अमेरिका भी कूद पड़ा है। अमेरिका ने ईरान पर शनिवार की देर रात को हमला किया और उसके 3 न्यूक्लियर साइट पर बम दागे हैं। वहीं इस हमले के बाद ईरान के साथ इस्लामिक भाईचारे की गुहार और झूठी हुंकार भरने वाला पाकिस्तान ने नपा-तुला बयान दिया है। अब पाकिस्तान ने ईरान पर अमेरिका के हमले की निंदा की है। पाकिस्तान ने कहा है कि अमेरिका का यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला गलत है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है।
