Get App

Iran-Israel War: इजरायल से तनाव के बीच ईरान का बड़ा ऐलान, परमाणु अप्रसार संधि से बाहर निकलने की तैयारी

Iran-Israel War: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघई ने सोमवार को बताया कि देश की संसद एक ऐसा कानून बनाने पर काम कर रही है जिससे ईरान परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से बाहर निकल सके। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अब भी परमाणु हथियारों को बनाने के खिलाफ है और उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 2:48 PM
Iran-Israel War: इजरायल से तनाव के बीच ईरान का बड़ा ऐलान, परमाणु अप्रसार संधि से बाहर निकलने की तैयारी
Israel-Lebanon: परमाणु अप्रसार संधि एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है।

Iran-Israel War:  ईरान और इजराइल के बीच लड़ाई बीते चार दिनों से जारी है। दोनों ही देश एक दूसरे पर हमले तेज करते जा रहे हैं। ईरान ने सोमवार सुबह इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। ईरानी सेना ने सेंट्रल इजराइल में कई जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इससे पहले 13 जून को इजराइल ने ईरान पर किए गए हवाई हमलों में परमाणु केंद्रों पर जमकर मिसाइलें और बम बरसाए। वहीं इन हमलों के बीच ईरान ने सोमवार को परमाणु अप्रसार संधि को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

 परमाणु अप्रसार संधि पर ईरान का बड़ा ऐलान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघई ने सोमवार को बताया कि देश की संसद एक ऐसा कानून बनाने पर काम कर रही है जिससे ईरान परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से बाहर निकल सके। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अब भी परमाणु हथियारों को बनाने के खिलाफ है और उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

परमाणु अप्रसार संधि, जिसे एनपीटी कहा जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। इसका मकसद दुनिया में परमाणु हथियारों के फैलाव को रोकना, परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण इस्तेमाल बढ़ावा देना और परमाणु हथियारों को धीरे-धीरे खत्म करना है। यह संधि 1968 में तैयार हुई थी और 1970 से लागू हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें