ईरान की राजधानी तेहरान के अस्पताल शवों से भरे पड़े हैं। सड़कों से शव हटाने के लिए बुलडोजर मशीनें चल रही हैं। परिवारों को अपने बच्चों को मारने वाली गोलियों का पैसा चुकाना पड़ रहा है। भारत में रहने वाले ईरानियों का कहना है कि घरवालों से ऐसी खबरें आ रही हैं।
