Get App

Iran Protests: ईरान से भारतीयों को निकालेगी केंद्र सरकार, 16 जनवरी से शुरू हो सकता है ऑपरेशन

Iran Protests: खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार तेहरान में जारी विरोध-प्रदर्शन के कारण सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, निकाले जाने वाले लोगों के पहले बैच को शुक्रवार 16 जनवरी तक एयरलिफ्ट किए जाने की उम्मीद है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 7:39 PM
Iran Protests: ईरान से भारतीयों को निकालेगी केंद्र सरकार, 16 जनवरी से शुरू हो सकता है ऑपरेशन
Iran Protests: तेहरान समेत पूरे ईरान में सरकार के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं

Iran Protests: सूत्रों के अनुसार ईरान में भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच बदलते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार उन भारतीय नागरिकों की वापसी में मदद करने की तैयारी कर रहा है जो अपने देश वापस आना चाहते हैं। खबरों के मुताबिक, ईरान से निकाले जाने वाले लोगों के पहले बैच को कल यानी शुक्रवार 16 जनवरी तक एयरलिफ्ट किए जाने की उम्मीद है।

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के माता-पिता ने CNN-News18 को बताया कि पहले बैच को 16 जनवरी को सुबह 8 बजे तक तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि निकालने की तैयारियां चल रही हैं। छात्रों से अपने दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है। इसके अलावा, यात्रियों की एक लिस्ट तैयार की जा रही है।

भारत और ईरान दोनों में विभिन्न अधिकारियों से जरूरी मंजूरी ली जा रही है। सरकारी सूत्रों ने CNN-News18 को यह भी बताया कि जमीनी हालात के हिसाब से जवाब देने की तैयारियां चल रही हैं। इसमें भारतीय नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी की सुविधा देना शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि बदलते हालात को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।

इस बीच, विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि जो भारतीय नागरिक भारत लौटना चाहते हैं, उनकी वापसी की सुविधा के लिए तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों ने गुरुवार को कहा, "ईरान में बदलते हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय उन भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए तैयारियां कर रहा है जो भारत लौटना चाहते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें