Iran protests: देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार (12 जनवरी) को सरकार के हजारों समर्थकों ने सड़कों पर आकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान खुद राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान तेहरान की सड़कों पर झंडे लहराते आम नागरिकों के बीच चलते हुए देखे गए। इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों के अनुसार, पेजेशकियान ईरानियों से सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शनों के जवाब में बड़े शहरों में इकट्ठा होने का आग्रह किया था। उनके साथ विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी थे।
उन्होंने कहा कि देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इन रैलियों में भाग लेने वालों को राष्ट्रीय झंडे लहराते और सरकार समर्थक नारे लगाते देखा गया। ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। देश भर में इंटरनेट ब्लैकआउट अब 90 घंटे से ज्यादा हो गया है।
मानवाधिकार एजेंसियों ने बताया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 648 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी सरकार ने अमेरिका को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। जबकि वह बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए बहुत मजबूत सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
जानें- अब तक की बड़ी बातें