Get App

Iran: 'इस बार गोली निशाना नहीं चूकेगी', ईरानी टीवी पर ट्रंप को खुलेआम दी गई धमकी; उधर अमेरिका कभी भी बोल सकता है धावा

Iran Crisis: ईरान के सरकारी चैनल पर प्रसारित इस क्लिप ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। वीडियो में बटलर रैली का वही दृश्य दिखाया गया जहां ट्रंप को गोली लगी थी। फुटेज के साथ स्क्रीन पर कैप्शन लिखा था, 'इस बार गोली निशाना नहीं चूकेगी'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 7:41 AM
Iran: 'इस बार गोली निशाना नहीं चूकेगी', ईरानी टीवी पर ट्रंप को खुलेआम दी गई धमकी; उधर अमेरिका कभी भी बोल सकता है धावा
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 2,500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले की चेतावनी दी है

Iran-Trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दे दी है। इस धमकी के लिए ईरान ने 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप पर हुए अटैक के फुटेज का इस्तेमाल किया है, जिसमें ट्रंप के कान पर गोली लगी थी।

'इस बार, गोली निशाना नहीं चूकेगी'

ईरान के सरकारी चैनल पर प्रसारित इस क्लिप ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। वीडियो में बटलर रैली का वही दृश्य दिखाया गया जहां ट्रंप को गोली लगी थी। फुटेज के साथ स्क्रीन पर कैप्शन लिखा था, 'इस बार गोली निशाना नहीं चूकेगी'। यह धमकी उस समय आई है जब 15 जनवरी तक ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 2,500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले की चेतावनी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें