Israel Iran War: खामेनेई के बंकर पर इजरायल के 50 फायटर जेट ने ऐसे बोला हमला, IDF ने जारी किया वीडियो

Israel Iran War: IDF ने बताया कि यह हमला “Operation Roar of the Harrier” के तहत किया गया। सेना के अनुसार, यह अंडरग्राउंड बंकर एक इमरजेंसी सैन्य कमांड सेंटर के तौर पर बनाया गया था, जहां से संकट की स्थिति में ईरान का सर्वोच्च नेता युद्ध संबंधी फैसले और ऑपरेशन चला सकता था

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
Israel Iran War: खामेनेई के बंकर पर इजरायल के 50 फायटर जेट ने ऐसे बोला हमला, IDF ने जारी किया वीडियो

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि इजरायली वायुसेना ने तेहरान में उस अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर पर हमला किया था, जहां ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मौजूद बताए जा रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी मौत की खबर से पहले वे इसी बंकर में थे।

इजरायली सेना के मुताबिक, 50 इजरायली फाइटर जेट्स ने तेहरान में ईरानी शासन के नेतृत्व वाले परिसर के नीचे बने इस गुप्त बंकर को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया।


‘ऑपरेशन रोअर ऑफ द हैरियर’ में हुआ हमला

IDF ने बताया कि यह हमला “Operation Roar of the Harrier” के तहत किया गया।

सेना के अनुसार, यह अंडरग्राउंड बंकर एक इमरजेंसी सैन्य कमांड सेंटर के तौर पर बनाया गया था, जहां से संकट की स्थिति में ईरान का सर्वोच्च नेता युद्ध संबंधी फैसले और ऑपरेशन चला सकता था।

इजरायल का कहना है कि इस बंकर को इस्तेमाल होने से पहले ही नष्ट कर दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक खामेनेई की मौत के बाद भी यह सरकारी परिसर ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल होता रहा।

ईरान और लेबनान पर नए हमले

इजरायल ने शुक्रवार को ईरान और लेबनान में नए हवाई हमले किए। इजरायल ने कहा है कि वह इस युद्ध को मध्य पूर्व में नए चरण तक ले जाएगा।

यह युद्ध अब सातवें दिन में पहुंच गया है और तेजी से पूरे क्षेत्र में फैलता जा रहा है। इसमें कई वैश्विक शक्तियां भी शामिल हो गई हैं, जिससे दुनिया के ऊर्जा और परिवहन सेक्टर पर भी असर पड़ रहा है।

तेहरान में जोरदार धमाके

तेहरान में शुक्रवार सुबह आसमान में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इजरायल का कहना है कि वह शहर में “ईरानी शासन के ढांचे” को निशाना बना रहा है।

इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप NetBlocks के अनुसार ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी करीब 1% तक गिर गई है, जिससे वहां की स्थिति के बारे में जानकारी मिलना मुश्किल हो गया है।

सड़कों पर सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी

तेहरान में आम तौर पर भीड़भाड़ वाली सड़कें अब काफी हद तक खाली दिखाई दे रही हैं।

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने शहर में कड़ा नियंत्रण बना रखा है, ताकि हालात पर नजर रखी जा सके।

धरती से दागी, स्पेस तक गई, फिर मौत बनकर गिरी! इजरायल की ‘ब्लू स्पैरो’ मिसाइल, जिसने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मारा!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।