Israel-US Iran War: 'ऐसा हमला करेंगे जैसा आज तक नहीं हुआ'; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी भीषण हमले की चेतावनी

Israel-US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले तेज न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने रविवार (1 मार्च) को ऑनलाइन माध्यम से कहा कि अमेरिका ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ये धमकी दी है

अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
Israel-US Iran War: ईरान ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है

Israel-US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले तेज न करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। अमेरिका राष्ट्रपति ने ईरान के पलटवार वाले धमकी पर कहा कि ऐसा हमला करेंगे जैसा आज तक नहीं हुआ। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' के जरिए रविवार (1 मार्च) को ये टिप्पणियां ऐसे समय में की जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं।

ट्रंप ने लिखा, "ईरान ने अभी-अभी कहा है कि वे आज बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।"

बता दें कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में हमला तेज कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने एक पोस्ट में लिखा, "ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं। तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।"


ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने देश के भविष्य को लेकर बेहद महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मौलवियों की एक समिति को उनके स्थान पर नए नेता के चयन का काम सौंपा गया है। ईरान के संविधान के तहत 88 सदस्यीय समिति असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स (विशेषज्ञों की सभा) नए सर्वोच्च नेता का चयन करेगी। इस निकाय में केवल शिया धर्मगुरु शामिल होते हैं, जिन्हें हर आठ वर्ष में जनमत के आधार पर चुना जाता है।

कानून के अनुसार, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स को जल्द से जल्द नए सर्वोच्च नेता का चयन करना होगा। यदि चयन में देरी होता है तो एक नेतृत्व परिषद कार्यभार संभाल सकती है। इसमें राष्ट्रपति, न्यायपालिका प्रमुख और गार्जियन काउंसिल का एक वरिष्ठ सदस्य शामिल होता है।

उत्तराधिकार से जुड़ी चर्चाएं आमतौर पर सार्वजनिक नजरों से दूर होती हैं। इससे पहले राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी खामेनेई को उनका संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था। लेकिन मई 2024 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद खामेनेई के पुत्र मोजतबा खामेनेई का नाम संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाला है।

वर्ष 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद यह दूसरी बार होगा जब सर्वोच्च नेता का उत्तराधिकारी नियुक्त किया जाएगा। साल 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी की मौत बाद खामेनेई सर्वोच्च नेता बने थे। ईरान में सर्वोच्च नेता देश की जटिल शिया धर्मतांत्रिक व्यवस्था का सर्वोच्च पद है। उसे सभी राज्य संबंधी मामलों पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है।

सर्वोच्च नेता सशस्त्र बलों और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर-इन-चीफ भी होता है। 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' एक अर्द्धसैनिक बल है जिसे अमेरिका ने 2019 में एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था। खामेनेई ने अपने शासन के दौरान इसे और सशक्त बनाया।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इजरायल और अमेरिका के हमले के जवाब में शनिवार को दागे गए कई ईरानी मिसाइलों को रोका। हालांकि इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। दुबई एयरपोर्ट और कई अन्य स्थलों को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमलों ने शनिवार रात को लोगों को जगाए रखा।

ये भी पढ़ें- Ayatollah Ali Khamenei: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में मातम! फफक फफककर रोने लगे ईरान के TV एंकर, देखें वीडियो

अबू धाबी के जायद इंटरनेशनल को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। दुबई का एयरपोर्ट और प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब उन स्थानों में शामिल थे जो ईरान के हमलों की चपेट में आए। दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि एक ड्रोन के छर्रों से बुर्ज अल अरब होटल में आग लग गई। हालांकि उसे काबू में कर लिया गया।

US-Israel Attack Iran Live

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।