Forbes Rich List: जेफ बेजोस को पछाड़ लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, Oracle के संस्थापक लैरी एलिसन ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है। एलिसन की कुल संपत्ति में $26 अरब डॉलर (लगभग 2,175 अरब रुपये) का बड़ा उछाल आया है, जिससे उनकी कुल संपत्ति $243 अरब डॉलर (लगभग 20,332 अरब रुपये) हो गई है।
