Iran Earthquake : ईरान से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान के नातांज क्षेत्र में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। बता दें कि ईरान के जिस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, वो इलाका ईरान के प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों में से एक है। भूंकप के बाद ईरान की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।
न्यूक्लियर साइट के पास आया भूकंप
ईरान में आए भूकंप के झटकों से नातांज और आसपास के कई शहर प्रभावित हुए हैं। अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली है। ईरान की सुरक्षा एजेंसियां, स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
बता दें कि नातांज, ईरान का एक महत्वपूर्ण परमाणु केंद्र है। नातंज में ही ईरान के संवेदनशील परमाणु कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस क्षेत्र में भूकंप आने से चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप से परमाणु स्थलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं भूंकप के बाद ईरान की सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...