Credit Cards

Nobel Peace Prize 2025 : मारिया कोरिना मचाडो...वेनेजुएला की आयरन लेडी, जिन्होंने तोड़ा ट्रंप का सपना

Maria Karina Machado: मारिया कोरिना मचाडो 2024 के चुनाव से पहले विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार थीं, लेकिन वेनेजुएला सरकार ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी। इसके बाद उन्होंने दूसरे पार्टी के प्रतिनिधि एडमंडो गोंजालेज उर्रुतिया का समर्थन किया। इसे अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी मिला। वेनेजुएला में मचाडो के समर्थक पार्टी को साफ जीत मिली लेकिन शासन ने चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं किया और सत्ता पर कब्जा बनाए रखा

अपडेटेड Oct 10, 2025 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
मारिया कोरिना मचाडो., फिलहाल वेनेजुएला में विपक्ष की नेता हैं और लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Maria Karina Machado : साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। मारिया कोरिना मचाडो, फिलहाल वेनेजुएला में विपक्ष की नेता हैं और लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। बता दें कि, अमेरिका के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पुरस्कार जीतने के होड़ में शामिल थे। वहीं 10 अक्टूबर को ओस्लो स्थित नॉर्वेजियन नोबेल संस्थान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए इस घोषणा के साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पुरस्कार जीतने की उम्मीदों को झटका लगा है, जो पिछले कुछ दिनों से इस दौड़ में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे.

मारिया कोरिना मचाडो 2024 के चुनाव से पहले विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार थीं, लेकिन वेनेजुएला सरकार ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी। इसके बाद उन्होंने दूसरे पार्टी के प्रतिनिधि एडमंडो गोंजालेज उर्रुतिया का समर्थन किया। इसे अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी मिला। वेनेजुएला में मचाडो के समर्थक पार्टी को साफ जीत मिली लेकिन शासन ने चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं किया और सत्ता पर कब्जा बनाए रखा।


मारिया कोरिना मचाडो को वेनेजुएला की आइरन लेडी की तरह जाना जाता है। मारिया कोरिना मचाडो साहस, दृढ़ता और देशभक्ति की सच्ची मिसाल हैं। मुश्किल हालातों और चुनौतियों से घबराए बिना, उन्होंने हमेशा अपने देश में आज़ादी, न्याय और लोकतंत्र के लिए संघर्ष जारी रखा है।

मारिया कोरिना का एक ही लक्ष्य रहा है वेनेज़ुएला को तानाशाही से मुक्त कर एक ऐसा देश बनाना, जहां हर नागरिक को खुलकर जीने का हक मिले। मारिया कोरिना मचाडो आज उन लाखों वेनेज़ुएलावासियों के लिए उम्मीद की किरण हैं, जो एक बेहतर, लोकतांत्रिक और स्वतंत्र देश का सपना देखते हैं। उन्होंने हमेशा बोलिवर की धरती की रक्षा करते हुए हर तरह की मुश्किलों और अन्याय के खिलाफ मजबूती से डटकर खड़ी रही हैं। उनका नेतृत्व मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित है, जो लोगों के दिलों में नई उम्मीद जगाता है। मारिया कोरिना मचाडो की यह दृढ़ता और निडरता न सिर्फ वेनेज़ुएला बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए प्रेरणा बन गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।