LNG Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल युद्ध ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। पुतिन ने संकेत दिया है कि रूस, यूरोप को होने वाली गैस सप्लाई पूरी तरह बंद करने पर विचार कर सकता है। इस बयान के बाद यूरोपीय बाजारों में गैस की कीमतें 50% से ज्यादा उछल गई हैं।
