Mexico Violence: मेक्सिको में मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ "एल मेंचो" की हत्या के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देते हुए भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मेक्सिको सिटी में स्थित दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से कहा गया कि वे बेवजह बाहर आने-जाने से बचें। साथ ही अगली सूचना तक जहां हैं वहीं पनाह लें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दूतावास की तरफ से जारी बयान के अनुसार, मेक्सिको में सभी भारतीय नागरिकों को शरण लेने और बड़ी भीड़ से बचने की सलाह दी गई है।
