Middle East conflict: ईरानी के साथ युद्ध शुरू होने के बाद अभी तक 6 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं। जबकि 16 जवानों के घायल होने की पुष्टि हुई है। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने मंगलवार (3 मार्च) को कहा कि 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू होने के बाद से मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अमेरिका ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में अब लड़ाई तेज हो गई है। CENTCOM ने सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "2 मार्च को शाम 4 बजे ET तक छह US सैनिक कार्रवाई में मारे गए हैं।"
