दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के फोशान शहर में एक सीनियर हाई स्कूल के 103 छात्र नोरोवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राहत की बात यह है कि किसी भी छात्र की हालत गंभीर नहीं है। यह सभी छात्र शिंगहुई मिडिल स्कूल के हैं। संक्रमित छात्रों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण देखे गए, जिनकी शुरुआती जांच में वजह नोरोवायरस संक्रमण पाई गई है।
