Get App

'भारतीयों के वर्क परमिट रद्द करें', उस्मान हादी के छात्र संगठन ने बांग्लादेश सरकार को दिया अल्टीमेटम

इंकलाब मंचो के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने रविवार रात ढाका के शाहबाग से इस अल्टीमेटम की घोषणा की। पार्टी ने फेसबुक पर एक बयान में कहा था, "हत्यारे, मुख्य साजिशकर्ता, सहयोगी, भागने में मदद करने वाले और उन्हें शरण देने वाले सहित पूरे हत्यारे गिरोह का मुकदमा अगले 24 दिनों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 8:01 PM
'भारतीयों के वर्क परमिट रद्द करें', उस्मान हादी के छात्र संगठन ने बांग्लादेश सरकार को दिया अल्टीमेटम
Bangladesh Unrest: उस्मान हादी के छात्र संगठन ने बांग्लादेश सरकार को दिया अल्टीमेटम

बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाएं बढ़ रही हैं, खासकर भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद से। अब, उनके छात्र संगठन, इंकलाब मंचो ने भारतीयों के वर्क परमिट रद्द करने की मांग की है। इस संगठन ने सरकार को चार मांगों के साथ 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है। इस कट्टरपंथी समूह ने सरकार पर दबाव डाला है कि वो उसके नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या में शामिल सभी लोगों के मुकदमे को 24 दिनों के भीतर पूरा करे।

इंकलाब मंचो के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने रविवार रात ढाका के शाहबाग से इस अल्टीमेटम की घोषणा की। पार्टी ने फेसबुक पर एक बयान में कहा था, "हत्यारे, मुख्य साजिशकर्ता, सहयोगी, भागने में मदद करने वाले और उन्हें शरण देने वाले सहित पूरे हत्यारे गिरोह का मुकदमा अगले 24 दिनों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।"

इस पोस्ट में इंकलाब मोनचो ने अपनी चार मांगें रखीं:

  • हत्यारों, हत्या की योजना बनाने वालों, हत्या में सहयोग करने वालों, भागने में मदद करने वालों और शरण देने वालों सहित पूरे मर्डर गैंग को अगले 24 दिनों के भीतर न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें