'अयोध्या में बाबरी मस्जिद...' मार से पहले ही चिल्ला रहा पाकिस्तान! सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ज़ई खान ने दिया विवादित बयान

पलवाशा ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के साथ संघर्ष की स्थिति में सिख सैनिक पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे। उन्होंने सिखों के लिए देश के धार्मिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा, "अगर वे पाकिस्तान को धमकी दे रहे हैं, तो उन्हें बता दें कि सिख सेना पाकिस्तान पर हमला नहीं करेगी, क्योंकि यह उनके लिए गुरु नानक की धरती है

अपडेटेड May 01, 2025 पर 2:05 PM
Story continues below Advertisement
Pahalgam Terror Attack: मार से पहले ही चिल्ला रहा पाकिस्तान! सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ज़ई खान ने दिया विवादित बयान

पाकिस्तानी सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ज़ई खान के हालिया भाषण ने भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है। 29 अप्रैल को पाकिस्तान के उच्च सदन में दिए गए उनके भाषण ने कूटनीतिक और सोशल मीडिया दोनों पर आक्रोश पैदा कर दिया है। इस भाषण में धमकियां और धार्मिक बयानबाजी शामिल थी, जिसने दो परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं। एक और भड़काऊ बयान में पाकिस्तानी सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ज़ई खान ने कहा कि अयोध्या में "नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट" पाकिस्तानी सैनिक ही रखेंगेल।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के उच्च सदन में पलवाशा के भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल हो गया है। पलवाशा ने मंगलवार को कहा, "अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तान सेना के जवान रखेंगे और पहली अजान खुद सेना प्रमुख असीम मुनीर देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।"

पलवाशा ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के साथ संघर्ष की स्थिति में सिख सैनिक पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे। उन्होंने सिखों के लिए देश के धार्मिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा, "अगर वे पाकिस्तान को धमकी दे रहे हैं, तो उन्हें बता दें कि सिख सेना पाकिस्तान पर हमला नहीं करेगी, क्योंकि यह उनके लिए गुरु नानक की धरती है।"


उन्होंने धार्मिक और सैन्य एकता पर जोर देते हुए कहा, "इसमें कोई शक नहीं है, यह दुश्मनी पाकिस्तान या पाकिस्तानियों से नहीं है; यह मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ दुश्मनी है।" सीनेटर का भाषण तब और भी भड़काऊ हो गया जब उन्होंने भारत को भयंकर नतीजों की चेतावनी देते हुए कहा, "अगर कोई हाथ हमारी ओर बढ़ा, तो उनकी शक्ति का प्रतीक, दिल्ली का लाल किला, ऐसा खून खराबा देखेगा, जो इसकी दीवारों ने कभी नहीं देखा, और इसकी प्राचीर आने वाली सदियों तक इसकी गवाही देगी।"

खान के अपने भाषण में सैन्य लहजे में कहा कि पाकिस्तानी कमजोर नहीं हैं, उन्होंने कहा, "हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।" उन्होंने दिवंगत वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज का हवाला देते हुए कहा, "हमारे पास बंदूकें हैं, हमारे पास हथियार हैं, हमारे पास पेड़ हैं - और अगर दुश्मन कुछ भी करने की कोशिश करता है, तो हम उनकी लाशों को अपने पेड़ों से लटका देंगे।"

बिलावल ने सिंधु में कही खून बहाने की बात

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी पाकिस्तानी नेता ने इस तरह के भड़काऊ भाषण दिए हैं। इससे पहले हाल ही में PPP के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत की ओर से सिंधु जल समझौता निलंबत करने पर कुछ ऐसा ही भड़काऊ भाषण दिया था।

एक पब्लिक रैली में बोलते हुए, पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत को सिंधु नदी के पानी को मोड़ने के खिलाफ चेतावनी दी, और दावा किया कि पाकिस्तान ही सिंधु सभ्यता का सच्चा संरक्षक है।

उन्होंने भारत पर एकतरफा तरीके से समझौते को रद्द करने का आरोप लगाया और कड़ी धमकी देते हुए कहा, "सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी। या तो हमारा पानी इसमें से बहेगा, या उनका (भारतीयों का) खून बहेगा।"

Pahalgam Attack: पहलगाम में इन 3 जगहों पर भी थी अटैक की प्लानिंग! हमले से पहले बैसरन में रुके थे आतंकी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।