Get App

पाकिस्तान ने काबुल एयरपोर्ट, कंधार, बगराम एयरबेस पर किया हमला, तालिबान के कई लड़ाकों की मौत

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के इन हमलों से तालिबान की सैन्य और ऑपरेशनल क्षमता को बड़ा झटका लगा है। एक अलग कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने तोरखम इलाके में मौजूद तालिबान के एक प्रमुख ऑपरेशनल बेस को भी सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इन हमलों में बड़ी संख्या में तालिबान लड़ाके मारे गए हैं, जिनमें संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 7:27 PM
पाकिस्तान ने काबुल एयरपोर्ट, कंधार, बगराम एयरबेस पर किया हमला, तालिबान के कई लड़ाकों की मौत
Pakistan Strikes in Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य टकराव रविवार को चौथे दिन भी जारी है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य टकराव रविवार को चौथे दिन भी जारी है। पाकिस्तान ने रविवार को ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ के तहत अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर हमले किए।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के अलग-अलग प्रांतों में अहम इंफ्रास्ट्रक्चर, रणनीतिक ठिकानों और सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। राजधानी काबुल के आसमान में भी भारी सैन्य गतिविधि देखी गई।

अफगानिस्तान के कई इलाकों में हमले 

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के हमलों का मुख्य फोकस काबुल एयरपोर्ट और अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर) के आसपास के इलाके रहे। इन दोनों महत्वपूर्ण जगहों के बीच स्थित क्षेत्र में कई जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। इसके अलावा ऐतिहासिक बगराम एयरबेस, जो पहले अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों का बड़ा केंद्र रह चुका है, भी हमलों के प्रमुख निशानों में शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें