पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने हाल ही में अपने परिवार की तीसरी बेटी की शादी अपने ही परिवार में कर दी। मुनीर ने अपनी बेटी महनूर की शादी अपने भतीजे कैप्टन अब्दुल रहमान से किया। कहा जा रहा है कि यह शादी सिर्फ पारिवारिक मामला नहीं है, बल्कि इसे पाकिस्तान सेना के सबसे ऊंचे स्तर पर परिवार की पकड़ मजबूत करने की एक सोची-समझी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। कुछ लोग मानते हैं कि ऐसे रिश्तों के जरिए ताकत और प्रभाव को परिवार के भीतर ही बनाए रखने की रणनीति अपनाई जा रही है।
