भारत की जावाबी कार्रवाई से खौफ में आई पाकिस्तानी सेना, असीम मुनीर को खुद बंकर में छिपना पड़ा

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा नूर खान एयरबेस पर सटीक हमले किए जाने के बाद, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) के एक सुरक्षित बंकर में शिफ्ट कर दिया गया था

अपडेटेड May 12, 2025 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को खुद बंकर में छिपना पड़ा

India and Pakistan Ceasefire News : 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंक के सफाए के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए और उन्हें तबाह कर दिया। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तानी सेना ने भारत पर पलटवार करने की कोशिश की पर उसे यहां मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान के पलटवार के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने उसके एक दो नहीं बल्कि 11 एयरबेस पर हमले किए और उन्हें तबाह कर दिया। पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब भारत ने पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस को तबाह कर दिया। भारतीय सेना का शौर्य देख पाकिस्तानी आर्मी के दिलों में ऐसा खौफ बैठा कि खुद उनके आर्मी चीफ असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा।

बंकर में छिपा था असीम मुनीर

सीएनएन-न्यूज18 के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा नूर खान एयरबेस पर सटीक हमले किए जाने के बाद, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) के एक सुरक्षित बंकर में शिफ्ट कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जनरल मुनीर का बंकर में शिफ्ट होना सिर्फ एक सैन्य कदम नहीं है, बल्कि यह भी दिखाता है भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था। असीम मुनीर को सुरक्षित जगह पर ले जाने से पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। अब खबर है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए उनका ऑपरेशनल बेस भी बदला जा सकता है।


अंदर से हिली पाकिस्तानी सेना

बता दें कि इस्लामाबाद से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर और पाकिस्तान की एयर मोबिलिटी कमांड का मुख्य केंद्र नूर खान एयरबेस, भारत के बड़े हमलों में एक अहम निशाना बना। भारत ने यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा भारतीय सेना और नागरिक ठिकानों पर हमलों के जवाब में की गई। चीनी कंपनी मिजाजविजन और भारत की कावा स्पेस की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि इस बेस को काफी नुकसान पहुंचा है। ईंधन ट्रक तबाह हो गए, हैगंर और रनवे के पास काफी मलबा फैल गया।

इस एयरबेस में कई अहम सिस्टम थे, जैसे साब एरीये निगरानी प्रणाली, आईएल-78 टैंकर विमान और सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान। हमले में एक सी-130बी/ई विमान को भारी नुकसान हुआ है, जिससे पाकिस्तान की हवाई सप्लाई और वीआईपी यात्राओं पर बड़ा असर पड़ा है।

11 एयरबेस तबाह

बता दें कि 8 से 10 मई के बीच भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने एक साथ मिलकर पाकिस्तान के 11 सैन्य एयरबेस पर सटीक हमले किए। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "सिर्फ 3 घंटे के अंदर 11 जगहों पर हमले किए गए। इनमें नूर खान, रफीकी, मुरीद, सुक्कुर, सियालकोट, पसरूर, चुनियन, सरगोधा, स्कारू, भोलारी और जैकबाबाद शामिल हैं।"

भारत की ओर से इतने अहम सैन्य ठिकानों पर हमले की क्षमता ने पाकिस्तान की सेना को काफी हिला दिया। हमले के बाद पाकिस्तान ने एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के हमलों के तुरंत बाद पाकिस्तान ने अपने कमांड और कंट्रोल सिस्टम को सक्रिय किया। यह एक बड़ा कदम था, जिसने बाद में युद्धविराम की राह खोली। अब सुरक्षा जानकारों का मानना है कि इस्लामाबाद अपने मुख्य सैन्य कमांड सेंटर्स को कहीं और शिफ्ट कर सकता है, ताकि भविष्य के खतरे को कम किया जा सके। यह दिखाता है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को कितना बड़ा झटका लगा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।