Get App

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में डोली धरती, 4.3 तीव्रता के लगे भूकंप के झटके, मचा हड़कंप

Pakistan Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में तबाही मचाने के बाद अब पाकिस्तान में धरती कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए। रात करीब 2.58 बजे भूकंप के झटके लगे। इसका केंद्र बलूचिस्तान से 65 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 9:45 AM
Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में डोली धरती, 4.3 तीव्रता के लगे भूकंप के झटके, मचा हड़कंप
Pakistan Earthquake: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई।

दुनिया भर में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के झटकों से जानमाल का तगड़ा नुकसान हुआ। म्यांमार में भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई है कि वहां मरने वालों का आंकड़ा 2000 के पार कर गया है। इसी के साथ पाकिस्तान में आज (2 अप्रैल) तड़के करीब 3 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। बहुत से लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान से 65 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिणपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। पाकिस्तान में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से काफी संवेदनशील है। पाकिस्तान का ज्यादातर हिस्सा हिंदू कुश, तिब्बत और हिमालय के भूकंपीय क्षेत्र के पास स्थित है। जहां अक्सर छोटे या बड़े भूकंप आते रहते हैं।

कराची में 4.7 तीव्रता का भूकंप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें