लाहौर, कराची और रावलपिंडी में धमाके, पाकिस्तान ने किया 'ड्रोन हमलों' का दावा, हर तरफ मचा हाहाकार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सबसे बड़े शहर लाहौर में आज सुबह वाल्टन रोड पर तीन विस्फोट हुए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्टों के अनुसार, कराची में मालिर के शराफी गोथ इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी गई

अपडेटेड May 08, 2025 पर 3:02 PM
लाहौर, कराची और रावलपिंडी में धमाके, पाकिस्तान ने किया 'ड्रोन हमलों' का दावा, हर तरफ मचा हाहाकार

पाकिस्तान में गुरुवार को लाहौर, कराची और अब रावलपिंडी में कई जगह पर धमाकों की खबर आ रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार को पाकिस्तान के तीन बड़े शहरों में सिलसिलेवार विस्फोट हुए, सबसे पहले लाहौर में - जहां बाद में गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई - उसके बाद कराची में विस्फोट हुए। कुछ देर पहले रावलपिंडी में भी ड्रोन हमलों की जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सबसे बड़े शहर लाहौर में आज सुबह वाल्टन रोड पर तीन विस्फोट हुए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए।

रिपोर्टों के अनुसार, कराची में मालिर के शराफी गोथ इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी गई। लाहौर में तीन बम विस्फोटों से दहशत फैल गई, लोग सुरक्षा की तलाश में अपने घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय मीडिया की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में लाहौर की सड़कों पर दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है, जहां लोग अपने घरों से बाहर निकलकर डर के मारे सड़कों पर जमा हो गए। शहर में वालटन रोड पर लगातार तीन विस्फोटों की आवाज सुनाई देने के कारण शहर में आसमान में धुएं के बादल छा गए।


वहीं सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें आ रही हैं और दावा किया गया है कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर ड्रोन ने हमला किया है। यह स्टेडियम PSL टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, जहां आज रात 8:00 बजे पेशावर और कराची के बीच मैच खेला जाने वाला था।

समा टीवी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने अस्करी 5 के नजदीक दो जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी और नेवी कॉलेज से धुआं उठता देखा।

MMNews की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह लाहौर के बुर्की इलाके में एक और विस्फोट की आवाज सुनी गई।

आज सुबह सीमा पर तनाव के कारण लाहौर और सियालकोट में कई हवाई रूट को कमर्शियस फ्लाइट के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक दोनों एयरपोर्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

वहीं इस बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर कर दिए गए हैं और ऑपरेशन अब भी जारी है। साथ विदेश मंत्री एस जय शंकर ने कहा कि हम अभी आतंकी हमले का जवाब दे रहे हैं।

Operation Sindoor Video: भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ऐसे किया तबाह, सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें आई सामने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।