पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कहा है कि कश्मीर इस्लामाबाद की "गले की नस" है और हमेशा रहेगा और पाकिस्तान "इसे नहीं भूलेगा"। उन्होंने टू नेशन थ्योरी का भी बचाव किया है, जिसके आधार पर 1947 में बंटवारा हुआ था। विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा कि वे देश के राजदूत हैं और उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे एक "शानदार विचारधारा और संस्कृति" से ताल्लुक रखते हैं।
