भारत के S-400 को लेकर पाकिस्तान ने किया ऐसा दावा कि हुई जग हंसाई, बांटे ये फर्जी मेडल

अपनी नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर भारत की S-400 प्रणाली को नुकसान पहुंचा है और इसके "सैटेलाइट इमेज" भी जारी किए। लेकिन यह दावा तुरंत झूठ साबित हो गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एयरबेस पहुंचे और जवानों के साथ खड़े होकर साफ दिखा दिया कि भारत का कोई भी S-400 खतरे में नहीं था

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 8:22 PM
Story continues below Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर में तगड़ी मार खाने के बाद भी पाकिस्तान अभी भी अपने ख्याली दुनिया में जी रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर में तगड़ी मार खाने के बाद भी पाकिस्तान अभी भी अपने ख्याली दुनिया में जी रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के अंदर घूस के आतंकवादियों को मारा था। वहीं भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान लगातार झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान से 14 अगस्त के दिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे उसकी जग हंसाई हो रही है। पाकिस्तान ने फिर से अपने औकात के बाहर का दावा कर दिया है।

इस दावे की खुली पोल

इस्लामाबाद में आयोजित एक समारोह में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के दौरान कथित "कामयाबियों" के लिए नागरिक और सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। सबसे चौंकाने वाला पुरस्कार विंग कमांडर मलिक रिजवान-उल-हक इफ्तिखार को दिया गया। उन्हें भारत की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को "नष्ट" करने का दावा करने पर सम्मान मिला। इस समारोह का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खुद यह पुरस्कार देते हुए दिखे।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद 7 मई को पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में आतंकी ढांचों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिसाइलों को खिलौना बना दिया। इसके बाद से पाकिस्तान जंग को लेकर लगातार झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है।


पीएम मोदी ने खोली थी पाकिस्तान के झूठ की पोल

अपनी नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर भारत की S-400 प्रणाली को नुकसान पहुंचा है और इसके "सैटेलाइट इमेज" भी जारी किए। लेकिन यह दावा तुरंत झूठ साबित हो गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एयरबेस पहुंचे और जवानों के साथ खड़े होकर साफ दिखा दिया कि भारत का कोई भी S-400 खतरे में नहीं था। बाद में एक ब्रीफिंग में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "पाकिस्तान लगातार झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। कभी वह कहता है कि भारतीय S-400 सिस्टम को नुकसान पहुंता है, तो कभी सूरतगढ़ और सिरसा के एयरबेस को नुकसान पहुंचाने का दावा करता है। भारत इन सभी झूठे दावों को पूरी तरह खारिज करता है।"

हंसी का पात्र बना पाकिस्तान

वहीं इस्लामाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ यह ताज़ा स्टंट अब ऑनलाइन मज़ाक का कारण बन गया। एक यूज़र ने लिखा, "झूठ बोलने के बाद ये लोग रात को चैन से कैसे सोते होंगे? बिल्कुल बेशर्मी है।" वहीं दूसरे ने तंज कसा, "क्या इन्हें वाकई इन फर्जी पदकों को लेते समय ज़रा भी शर्म नहीं आती, जबकि ये खुद जानते हैं कि एक भी सही निशाना नहीं लगा पाए?" लोगों ने भारत और पाकिस्तान के बीच तुलना भी की। एक ओर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में शानदार भूमिका निभाने वाले असली हीरो विंग कमांडर रिज़वान मलिक को वीर चक्र से सम्मानित किया, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने नकली जीत के नाम पर रिज़वान-उल-हक को हंसी का पात्र बना देने वाला पुरस्कार दे डाला।

130 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कार्रवाई के लिए 138 पाकिस्तानी सैनिकों को मरणोपरांत पदक मिले हैं। इससे पता चलता है कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को किस स्तर पर नुकसान हुआ है। इससे ये भी पता चलता है कि क्यों पाकिस्तानी फौज ने सीजफायर के लिए गुहार लगाई।

वहीं एस-400 पर मिला फर्जी पदक ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस समारोह तो मानो "पदक बांटने का मेला" बन गया। सेना, वायुसेना और नौसेना के कुल 488 अधिकारियों को अलग-अलग तमगे और अवॉर्ड दिए गए। सितारा-ए-जुर्रत से लेकर तमगा-ए-बसालत और निशान-ए-इम्तियाज़ तक, पदक ऐसे बांटे गए जैसे मिठाइयां बांटी जा रही हों। हद तो तब हुई जब आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद असीम मलिक और सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी को भी सितारा-ए-बसालत दे दिया गया। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।