VIDEO: लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप! 200 सिखों ने लड़की को दरिंदों के चंगुल से बचाया

London News: एक 16 साल की सिख लड़की को 30 साल के एक पाकिस्तानी मुस्लिम ने पहले फंसाया। फिर वह उसे अपने फ्लैट में ले गया और 6 दूसरे पाकिस्तानी साथियों के साथ मिलकर उसका रेप किया। इसकी खबर मिलते ही सिख समुदाय के 200 से अधिक लोग बच्ची को वापस लाने के लिए उसके फ्लैट के बाहर जमा हो गए

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 10:23 PM
Story continues below Advertisement
London News: पाकिस्तान के ग्रूमिंग गैंग का आतंक लंदन में अक्सर दिखता है

London News: पश्चिमी लंदन के हाउंस्लो से पाकिस्तान के ग्रूमिंग गैंग की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। 16 साल की एक सिख लड़की को 30 वर्षीय एक पाकिस्तानी शख्स ने बहला-फुसलाकर अपने फ्लैट में ले गया। फिर 6 दूसरे पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। इसकी खबर मिलते ही सिख समुदाय के 200 से अधिक लोग बच्ची को वापस लाने के लिए उसके फ्लैट पर धावा बोल दिया और लड़की को बचा लिया। पाकिस्तान का ग्रूमिंग गैंग लंदन में काफी एक्टिव रहता है। उसके सदस्य छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाते हैं।

घंटों विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि लड़की को रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसमें आरोपी को पुलिस वैन में ले जाते हुए दिखाया गया है। आरोपी ने लड़की से तब दोस्ती की थी जब वह सिर्फ 13 साल की थी। फिर उसके बाद रिश्ता बनाना शुरू कर दिया।

सिख प्रेस एसोसिएशन के अनुसार, जब वह 16 साल की हुई तो उसे ग्रूमिंग की चालों से घर छोड़ने के लिए राजी किया गया। इस इलाके में आरोपी रहता था, वहां 20 सेकेंडरी स्कूल थे। कई बच्चे उसके घर के पास से गुजरते थे। ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग दशकों से बच्चों के साथ सिस्टमैटिक यौन शोषण से जुड़े रहे हैं। वे 11 से 16 साल की लड़कियों को निशाना बनाते हैं।

दरींदे उन्हें प्यार, तोहफे और दोस्ती के वादे करके फंसाते हैं। वे आमतौर पर कमजोर बैकग्राउंड की अलग-अलग धर्मों की लड़कियों को निशाना बनाते हैं ताकि उन्हें उनके परिवारों से अलग किया जा सके। एक बार जब वे अलग हो जाती हैं, तो आरोपी उन्हें धमकियों से ब्लैकमेल करते हैं। फिर उन्हें मुनाफे के लिए ट्रैफिक भी किया जाता है।

पिछले साल अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क ने UK के सांसद रूपर्ट लोव के एक पोस्ट का समर्थन करते हुए पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर अपनी बात रखी थी। सांसद ने दूसरों से आग्रह किया था कि वे पाकिस्तानी रेप गैंग की पूरी राष्ट्रीय जांच के खिलाफ वोट देने के लिए UK के प्रधानमंत्री की अपील को नजरअंदाज करें। उन्होंने X पर लिखा, "उन्हें उनकी बात को नजरअंदाज करना चाहिए और सही काम करना चाहिए।"


मस्क ने X पर एक पोस्ट में लोव का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, "उन सभी गरीब छोटी लड़कियों के लिए जिनका इतनी बुरी तरह से शोषण किया गया, जिनमें से कई की मौत हो गई। उन्हें सही काम करना चाहिए।

class="cf3">"

गार्जियन के अनुसार, एक जांच में बताया गया था कि 1997 और 2013 के बीच रॉदरहैम में पाकिस्तान मूल के पुरुषों द्वारा कम से कम 1,400 बच्चों को ग्रूम किया गया। साथ ही उनका शोषण किया गया। 2022 की एक जांच में पाया गया कि इंग्लैंड और वेल्स में बच्चों का यौन शोषण आम बात है। ताजा वीडियो वायरल होने के बाद पाक का आतंक एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

ये भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: 'RJD का JJD में विलय होगा...'; पिता लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।