PM Modi in China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में एक साथ मंच पर होंगे। दुनिया की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है, क्योंकि यह तीनों नेता ऐसे समय में मिल रहे हैं जब डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने टैरिफ, भारत और चीन के खिलाफ छेड़े गए ट्रेड वॉर, और रूस पर सख्त प्रतिबंधों की आशंकाओं ने वैश्विक व्यवस्था को हिला दिया है।
