प्रॉपर्टी के चक्कर में बहू ने ससुर से बनाए अवैध संबंध! बाप की जान का प्यासा हुआ बेटा, फिर पिता ने कर दिया कुछ ऐसा...
मूल रूप से इंग्लैंड के 62 साल के मार्क गिब्बन ने अपनी 33 साल की बहू जैस्मीन वाइल्ड के साथ रोमांटिक रिश्ता शुरू किया। दोनों ने अपने-अपने पार्टनर को छोड़ दिया और साथ रहने लगे, अक्सर गुप्त रूप से मिलते थे और छुट्टियों पर जाते थे। गिब्बन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, जबकि जैस्मीन 2021 में उनके 34 साल के बेटे एलेक्स गिब्बन से अलग हो गईं
प्रॉपर्टी के चक्कर में बहू ने ससुर से बनाए अवैध संबंध
कुछ रिश्ते समाज के सारे नियम कायदे तोड़ देते हैं, और जब उनमें धोखा, विरासत की लड़ाई और हिंसा शामिल हो जाए, तो नतीजा अक्सर खून-खराबे वाली भीषण त्रासदी में बदल जाता है। अमेरिका के फ्लोरिडा से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जवान बहू अपने बूढ़े ससुर के प्यार में पड़ गई। उसने पति को छोड़ दिया और ससुर के साथ गुप्त रिश्ता शुरू कर दिया। प्यार का यह अंधा खेल धीरे-धीरे नफरत और लालच में बदल गया, और आखिर में ये एक कत्ल की बड़ी साजिश तक जा पहुंचा, जो नाकामयाब रही।
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूल रूप से इंग्लैंड के 62 साल के मार्क गिब्बन ने अपनी 33 साल की बहू जैस्मीन वाइल्ड के साथ रोमांटिक रिश्ता शुरू किया। दोनों ने अपने-अपने पार्टनर को छोड़ दिया और साथ रहने लगे, अक्सर गुप्त रूप से मिलते थे और छुट्टियों पर जाते थे।
गिब्बन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, जबकि जैस्मीन 2021 में उनके 34 साल के बेटे एलेक्स गिब्बन से अलग हो गईं। हालांकि, उनके दो बच्चे हैं।
शुरुआत में दोनों इनकार करते रहे, लेकिन एक सूत्र ने बाद में डेली मेल को पुष्टि की कि मार्क और जैस्मीन दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कई बार एक साथ छुट्टियां मनाने भी जा चुके थे। इस रिश्ते के कारण परिवार में, खासकर पिता और पुत्र के बीच गहरी दरार पड़ गई।
एक वसीयत जिसने झगड़े को जन्म दिया
जुलाई में, डिज्नी वर्ल्ड के पास सोलटेरा रिजॉर्ट घूमने के दौरान, चीजें काफी बिगड़ गईं। पुलिस के अनुसार, मार्क और जैस्मीन के बीच पूल के किनारे गरमागरम बहस हुई थी, कथित तौर पर मार्क की वसीयत को लेकर। जैस्मीन इस बात से नाराज थी कि उनके बीच लंबे समय से संबंध होने के बावजूद उसका नाम वसीयत में शामिल नहीं किया गया था।
यह बहस तब बढ़ गई, जब गिब्बन ने कथित तौर पर जैस्मीन का सिर कई बार पानी के अंदर दबाया। जैस्मीन ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी जान का खतरा था, उसे सांस लेने में मुश्किल हो रही थी और वह बचने की कोशिश कर रही थी।
तब उसकी 9 साल की बेटी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन गिब्बन ने उसे धक्का देकर एक तरफ कर दिया।
जैस्मीन ने पास की दो महिलाओं से मदद मांगी और उनसे 911 पर कॉल करने की गुहार लगाई। महिलाओं के हस्तक्षेप करने पर गिब्बन ने मार पिटाई करना रोक दिया।
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या की कोशिश और मारपीट के दो मामलों में आरोप लगाए गए।
पुलिस के हलफनामे ने जैस्मीन के बयान की पुष्टि की और कहा कि उसे लगा था कि वह डूब जाएगी। बाद में गिब्बन ने उसका सिर पानी में डुबोने की बात कबूल ली, लेकिन जोर देकर कहा कि उसका उसे मारने का कोई इरादा नहीं था। उसने दावा किया कि दोनों नशे में थे और झगड़े के दौरान जैस्मीन ने पहले उसे थप्पड़ मारा था।
विश्वासघात और हिंसा से बिखरा परिवार
इस झगड़े का नतीजा बेहद विनाशकारी रहा है। जैस्मीन का पूर्व पति एलेक्स, जो पहले से ही अपने पिता से अलग हो चुका था, उसे भी पिछले साल अपने पिता गिब्बन को कार से कुचलने की कोशिश के आरोप में जेल हुई थी। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि एलेक्स अपने पिता और पूर्व पत्नी के बीच के संबंध के बारे में जानकर "बहुत आहत" हुआ था।
मार्क गिब्बन, एक फ्रोफशनल लाइटिंग तकनीशियन, एड शीरन, सैम स्मिथ और पालोमा फेथ जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। अब वह 800,000 पाउंड की प्रॉपर्टी में अकेले रहते हैं। उनके इस अवैध प्रेम-प्रसंग की कहानी ने उनके पूरे परिवार को बिखेर दिया।