यूक्रेन ने रविवार को कहा कि सेना के ट्रेनिंग एरिया में रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 12 सैनिक मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। ये बड़ी बात है कि यूक्रेन ने अपने सैन्य ठिकाने पर हुए इस हमले को स्वीकार किया। हालांकि, कीव ने यह नहीं बताया कि हमले कहां हुए। यूक्रेनी सेना पर ट्रेनिंग ले रहे सैनिकों की सुरक्षा करने में हुई चूक की जांच करने का दबाव था। हालांकि, सेना ने कहा कि सैनिक किसी "सामूहिक सभा" में भाग नहीं ले रहे थे और हमले के दौरान ज्यादातर सैनिक अपने शेल्टर में थे।
सेना ने एक बयान में कहा, "आज, 1 जून को, दुश्मन ने यूक्रेनी सेना की एक ट्रेनिंग यूनिट की जगह पर मिसाइल हमला किया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:50 बजे तक 12 लोगों के मारे जाने और 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है।"
हमले के बाद यूक्रेनी कमांडर ने इस्तीफा दिया
यूक्रेनी थल सेना कमांडर मिखाइलो ड्रापटी ने कहा कि वह हमले के बाद अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ट्रेनिंग मैदान पर रूसी हमले में कम से कम 12 सैनिकों की मौत के लिए "जिम्मेदारी" महसूस करते हैं।
उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा, "यह त्रासदी के लिए मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित एक जानबूझकर उठाया गया कदम है।"
सेना ने सेनिकों की मौत और नुकसान के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त जवाबदेही के दायरे में लाने का वादा किया। रविवार को अलग से, यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रात भर में 472 रूसी ड्रोनों ने उसे मार गिराया।
तीन साल से ज्यादा पुराने युद्ध में युद्ध विराम के लिए अमेरिका के कई महीनों की कोशिशों के बाद, सोमवार को इस्तांबुल में होने वाली शांति वार्ता से पहले रूस और यूक्रेन के बीच शत्रुता बढ़ गई है।