Get App

पाकिस्तान पर अटैक हुआ तो सऊदी-तुर्किये हमला करेंगे? नए 'इस्लामिक NATO' का भारत के लिए क्या मायने है?

Saudi-Turkey-Pak Mecca Alliance: पाकिस्तान ने सऊदी अरब और तुर्किये के साथ मिलकर एक ऐसे 'मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट' की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है, जिसने पश्चिम एशिया से लेकर दक्षिण एशिया तक सुरक्षा समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने एक-दूसरे की सुरक्षा को लेकर सामूहिक रक्षा की प्रतिबद्धता जताई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 09, 2026 पर 1:36 PM
पाकिस्तान पर अटैक हुआ तो सऊदी-तुर्किये हमला करेंगे? नए 'इस्लामिक NATO' का भारत के लिए क्या मायने है?
Saudi-Turkey-Pak Mecca Alliance: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुआ रक्षा समझौता की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है

Saudi Arabia-Turkey-Pakistan Mecca Alliance: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मक्का डील के तहत इनमें से किसी एक भी देश पर किये गए हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। 'मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट' के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने देश को आतंकवाद का शिकार बताने की कोशिशें शुरू कर दी है। उन्होंने इस समझौते को 'इस्लामिक NATO' करार दिया। साथ ही भारत और इजरायल की तरफ से पैदा की गई चुनौतियों से निपटने का आग्रह किया।

एक संयुक्त बयान के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सऊदी युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मक्का के अल-सफा पैलेस में हुई एक बैठक के दौरान 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त रक्षा के लिए मक्का अल-मुकर्रमा शिखर सम्मेलन के दौरान हुए इस समझौते का मकसद किसी भी तरह के हमले के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध को मजबूत करना है।

एक देश पर हमले को तीनों पर हमला माना जाएगा

बयान के अनुसार, "इसमें यह भी तय किया गया कि तीनों देशों में से किसी एक पर भी हुआ कोई भी सशस्त्र हमला, उन सभी पर हमला माना जाएगा।" बयान में कहा गया है कि इसमें तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं को बेहतर बनाने की बात भी शामिल है। बयान में कहा गया है, "यह समझौता एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की दिशा में अपनी सामूहिक सुरक्षा को और मजबूत करने तथा क्षेत्र और उसके बाहर शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए तीनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें