अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अप्रैल को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए टाल दिया गया है। इस खबर से अमेरिकी स्टॉक मार्केट को पंख लग गए। पूरी दुनिया ने भी राहत की सांस ली। ट्रंप के टैरिफ की तलवार अब भी लटक रही है, लेकिन 90 दिनों की राहत ने समस्या के समाधान की बड़ी उम्मीद जगा दी है। सवाल है कि आखिर ट्रंप का मन अचानक कैसे बदल गया? सूत्रों की मानें तो इसमें अमेरिकी फाइनेंस मिनिस्टर स्कॉट बेसेंट की बड़ी भूमिका है। ट्रंप उन पर काफी भरोसा करते हैं। उनकी बातें गौर से सुनते हैं। टैरिफ कुछ दिन टालने की बेसेंट की सलाह ट्रंप को ठीक लगी। फिर, 9 अप्रैल की सुबह उन्होंने इसका ऐलान कर दिया।
