Shahbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तान के हिस्से का 'एक बूंद भी' पानी नहीं ले पाएगा। शहबाज शरीफ ने एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं आज दुश्मन को बताना चाहता हूं कि अगर आप हमारे पानी को रोकने की धमकी देते हैं, तो यह बात ध्यान में रखें आप पाकिस्तान का एक बूंद भी पानी नहीं छीन सकते।' उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर भारत ने ऐसा करने की कोशिश की, तो 'आपको फिर से ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आप कान पकड़ कर रह जाएंगे।' पाकिस्तानी पीएम की यह टिप्पणी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के इसी तरह के बयानों के बाद आई है।
