
US Vice President JD Vance: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर पत्थरबाजी की घटना हुई है। पत्थरबाजी के साथ ही साथ घर पर फायरिंग की बात भी कही जा रही है। हांलाकि, फायरिंग को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं इस हमले के बाद अमेरिकी पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। बता दें कि, जेडी वेंस के जिस आवास पर हमला हुआ है, वो वाशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में स्थित है। वहीं इस पत्थरबाजी की घटना के वक्त जेडी वेंस अपने सरकारी आवास पर नहीं थे।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर ये हमला वेनेजुएला के निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद हो रही है। फिलहाल इसे पत्थरबाजी को निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के असर के रूप में बी देखा जा रहा है।
हमले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
वहीं न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक, वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के सिनसिनाटी स्थित घर में तोड़फोड़ के मामले में सोमवार सुबह एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। यह घटना उस समय सामने आई, जब जेडी वेंस और उनका परिवार कुछ घंटे पहले ही वाशिंगटन के लिए रवाना हो चुके थे। स्थानीय मीडिया WLWT-TV के अनुसार, वाइस प्रेसिडेंट ने बीता हुआ सप्ताह क्वीन सिटी में बिताया था। फिलहाल मामले से जुड़ी जांच जारी है।
फिलहाल संदिग्ध की पहचान और उस पर लगाए गए आरोपों को लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांच टीम अभी तथ्यों को जुटा रही है और जैसे ही पूरी जानकारी मिलेगी, जल्द अपडेट दिया जाएगा। वहीं, इस मामले पर टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर सिनसिनाटी पुलिस की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।