Get App

Bondi Beach Shooting: सिडनी में दहशत के बीच शख्स ने दिखाई गजब की हिम्मत...फायरिंग कर रहे शूटर से छिना गन

Bondi Beach Shooting: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह शख्स बंदूकधारी की गर्दन पकड़ता है, उसकी राइफल छीन लेता है और उसे जमीन पर गिरा देता है। इसके बाद वह उसी बंदूक से हमलावर पर निशाना साधता नजर आता है। चश्मदीदों के मुताबिक, जब उस राहगीर ने दखल दिया, तब बंदूकधारी एक पेड़ के पीछे छिपा हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 5:13 PM
Bondi Beach Shooting: सिडनी में दहशत के बीच शख्स ने दिखाई गजब की हिम्मत...फायरिंग कर रहे शूटर से छिना गन
सिडनी के बॉन्डी बीच पर कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी

Bondi Beach Shooting:  ऑस्ट्रेलिया का शहर सिडनी में रविवार को वहां कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। सिडनी के बॉन्डी बीच पर कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी जिसमें 10 से ज्यादा लोग मारे गए। हमले के वक्त वहां करीब 1,000 से 2,000 लोग मौजूद थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बीच के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। 50 से ज्यादा गोलियां चलने की खबर है, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे या घरों के अंदर छिप गए।

बॉन्डी बीच फायरिंग में इस शख्स ने दिखाई दिलेरी

वहीं हमले के दौरान एक निहत्थे राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए एक बंदूकधारी का सामना किया और उसे काबू में कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल करीब 15 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति पहले खड़ी कारों के पीछे छिपता है और फिर पीछे से हमलावर पर झपट्टा मार देता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें