Get App

Tanzania Accident: दो बसों में भीषण टक्कर के बाद कई गाड़ियों में लगी आग, 40 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Tanzania Bus Accident: टायर पंक्चर होने से यात्री बस बेकाबू हो गई। फिर बस एक दूसरी मिनी बस से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों बसों में आग लग गई, जिसमें कम से कम 40 लोग मौके पर ही मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से जलने की वजह से कई पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कई को गंभीर चोटें आई हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 10:51 AM
Tanzania Accident: दो बसों में भीषण टक्कर के बाद कई गाड़ियों में लगी आग, 40 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Tanzania Bus Accident: एक बस और मिनी बस के बीच हुई टक्कर में 40 लोगों की मौत हो गई

Tanzania Bus Accident: तंजानिया में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तंजानिया में दो यात्री बसों के बीच हुई एक भीषण टक्कर में कम से कम 40 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह भयानक सड़क दुर्घटना शनिवार रात को किलिमंजारो क्षेत्र में मोशी-तांगा रोड के किनारे सबसाबा इलाके में हुई। अधिकारियों ने बताया कि जलती हुई बसों में यात्री फंस गए थे। वहां अफरा-तफरी का माहौल था। खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने जलते हुए मलबे से कई यात्रियों को बचाया।

बताया जा रहा है कि टायर पंक्चर होने से यात्री बस बेकाबू हो गई। फिर बस एक दूसरी मिनी बस से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों बसों में आग लग गई, जिसमें कम से कम 40 लोग मौके पर ही मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से जलने की वजह से कई पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कई को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। माना जा रहा है कि ज्यादातर पीड़ित तंजानिया के नागरिक हैं।

तंजानिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में बताया, "40 में से 36 शव पूरी तरह जल गए हैं। इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जबकि घायलों में 6 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।" स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के समय बसों में से एक बस यात्रियों को लेकर एक शादी समारोह में जा रही थी। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पीड़ितों की नागरिकता का तुरंत पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि कुल 28 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें