यूक्रेन के शहर ल्वीव में आंतकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ल्वीव शहर में दो धमाके हुए जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। रीजनल प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के अनुसार, पुलिस को सिटी सेंटर के पास एक स्टोर में घुसपैठ की सूचना मिली थी। इसी इमरजेंसी कॉल के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि पुलिस को एक दुकान में घुसपैठ की सूचना मिली थी, तभी पहला धमाका हुआ। दूसरी टीम के पहुंचते ही दूसरा विस्फोट हुआ।
