Thailand and Cambodia War: थाईलैंड और कंबोडिया कई दिनों से जारी खतरनाक वॉर अब रूक गया है। कई दिनों तक दोनों देश एक दुसरे पर हमले कर रहे थे वहीं अब 'तत्काल और बिना शर्त' सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। इस बात की जानकारी मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दी। बता दें कि मलेशिया द्वारा थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में मध्यस्थता की पेशकश की थी। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 24 जुलाई को वॉर शुरू हुआ था।
सामने आई ये बड़ी जानकारी
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बताया है कि थाईलैंड और कंबोडिया ने बिना किसी शर्त के युद्धविराम पर सहमति जता दी है। यह युद्धविराम आज यानी 28 जुलाई 2025 की आधी रात से लागू होगा। यह फैसला मलेशिया में हुई शांति वार्ता के बाद लिया गया। अनवर इब्राहिम ने कहा, "दोनों देशों ने यह तय किया है कि वे आज रात 12 बजे से 24 घंटे का तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम लागू करेंगे।" यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर चल रही हिंसक झड़पें आज पांचवें दिन भी जारी रहीं।
अमेरिका का रहा रोल
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादित क्षेत्र में, जहां कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं, हाल ही में भारी गोलीबारी, रॉकेट और तोपों से हमला हुआ। इस हिंसा के कारण अब तक 2 लाख से ज़्यादा लोग अपने घर छोड़कर सीमा से दूर जा चुके हैं। सोमवार को दोनों देशों के बीच जो अहम बैठक हुई, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दखल के बाद मुमकिन हो सकी। उन्होंने इस वीकेंड में दोनों देशों के नेताओं से फोन पर बात की और जल्द से जल्द सीजफायर पर सहमति जताने की अपील की।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।